








जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मौसम कई रंग दिखा रहा है। कहीं आंधी और बारिश के आसार नजर आ रहे हैं तो कहीं हीटवेव चलने के। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार, आज जयपुर, अलवर, भरतपुर, दोसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, बारां, बूंदी, कोटा, बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ जिलों में भी आंधी और बारिश के साथ-साथ हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग ने जोधपुर और जालौर में हीटवेव का येलो अलर्ट तथा जैसलमेर और बाड़मेर में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
अजमेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस
अलवर 34.2
जयपुर में 39.1
सीकर में 38.5
कोटा में 43.0
चित्तौड़गढ़ में 41.9
बाड़मेर में 43.8
जैसलमेर में 43.4
जोधपुर में 42.3
बीकानेर में 42.0
चूरू में 35.6
श्रीगंगानगर में 37.2


