Hometrendingपुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा-2021 को लेकर आज का दिन अहम, न्‍यायालय...

पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा-2021 को लेकर आज का दिन अहम, न्‍यायालय में होगी सुनवाई

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान उच्‍च न्‍यायालय में पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा-2021 को लेकर सोमवार को सुनवाई होगी। यह परीक्षा रद्द होगी या नहीं, इसे लेकर आज का दिन अहम रहेगा। आपको बता दें कि इस बीच भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल और उसके समर्थकों की ओर से रविवार को जयपुर में रैली की गई थी।

बहरहाल, राज्य सरकार की ओर से परीक्षा रद्द करने या नहीं करने पर विचार करने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक और उसमें लिए गए निर्णय की जानकारी दी जाएगी। इस समिति ने भर्ती परीक्षा को लेकर 20 मई को बैठक की, जिसमें पूर्व की अपनी सिफारिश पर नई परिस्थितियों के आधार पर पुनर्विचार किया गया।

आपको यह भी बता दें कि पिछली सुनवाई के समय राज्य सरकार ने न्‍यायालय से कहा था कि मंत्रिमंडलीय समिति भर्ती परीक्षा पर निर्णय करने के लिए बैठक करेगी और इसके लिए कोर्ट से समय देने को कहा था। इस पर न्‍यायालय ने कहा था कि भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार निर्णय करें और उसकी जानकारी कोर्ट में पेश करें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular