Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में नहरबंदी के चलते संकट गहराया, टैंकर्स से हो रही जलापूर्ति,...

बीकानेर में नहरबंदी के चलते संकट गहराया, टैंकर्स से हो रही जलापूर्ति, नोडल अधिकारी नियुक्‍त

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नहरबंदी एवं ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत संभावित पेयजल संकट को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल परिवहन की विशेष व्यवस्था की गई है।

विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 17 टैंकरों के माध्यम से तथा ग्रामीण क्षेत्र के 11 गांवों में कुल 26 ट्रिप्स प्रतिदिन के आधार पर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। शहर के अंतिम छोर पर स्थित कॉलोनियों में पेयजल परिवहन की निगरानी के लिए शहर के सहायक अभियंताओं की सूचि संलग्न है।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए निम्न अधिशासी अभियंताओं को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

राजीव दत्ता, जिला ग्रामीण खंड प्रथम (नोखा, लूणकरणसर, छत्तरगढ़) सम्पर्क : 9414502232

नरेश कुमार रेगर, जिला ग्रामीण खंड द्वितीय (बीकानेर ग्रामीण, श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला) सम्पर्क : 9461003738

धर्मेन्द्र कुमावत खंड कोलायत (कोलायत एवं बज्जू) संपर्कः 8824222215

देवीलाल बाना परियोजना खंड, बीकानेर (कोलायत की नहरी योजना से लाभान्वित क्षेत्र) संपर्कः 8005643552

वर्तमान में खाजूवाला क्षेत्र के 4, श्रीडूंगरगढ़ के 4, कोलायत के 2 तथा लूणकरणसर के 1 गांव में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। टैंकरों के माध्यम से पेयजल परिवहन की स्वीकृति उपखंड स्तरीय समिति की संस्तुति के आधार पर दी जाती है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों को शीघ्र राहत मिल सके।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!