Friday, May 15, 2026
Homeबीकानेरसीएम छह को आएंगी बीकानेर, मुकाम से जूनागढ़ तक का सफर करेंगी...

सीएम छह को आएंगी बीकानेर, मुकाम से जूनागढ़ तक का सफर करेंगी तय

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा आगामी छह सितम्बर को सुबह सबसे पहले नोखा के मुकाम धाम आएंगी। यहां दर्शन के बाद वो कोलायत, लूनकरणसर और पूगल में आमसभाओं को संबोधित करेंगी। पूगल से सीधे हेलीकॉप्टर से सीएम राजे पुष्करणा स्टेडियम पहुंचेंगी। यहां से वे श्री बड़ा गणेशजी मंदिर के दर्शन करने के बाद गोकुल सर्किल से शो शाम करीब साढ़े पांच बजे यात्रा के साथ रवाना होंगी। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

यात्रा गोकुल सर्किल से जस्सूसर गेट होते हुए चौखूंटी ओवरब्रिज, हैड पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए सार्दुल सिंह सर्किल से जूनागढ़ पहुंचेंगी। यात्रा का रूट चार्ट सीएमओ को भेज दिया गया है। यात्रा के मद्देनजर व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय भाजपा संगठन पूरी मुस्तैदी से जुट गया है। शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि सीएम वसुंधरा राजे की यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सीएम के बीकानेर आगमन पर अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है, सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।

गौरतलब है कि सीएम वसुंधरा राजे की यात्रा का कार्यक्रम तीन बार बदल चुका है। यात्रा के नए कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन और भाजपा नेताओं के बीच लंबी बैठक हुई। कलक्टर डॉ. एन. के. गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे। इनके अलावा विधायक डॉ. गोपाल जोशी, भाजपा के शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, यात्रा के समन्वयक महामंत्री मोहन सुराणा, महापौर नारायण चौपड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, महामंत्री दाऊलाल हर्ष, विजय मोहन जोशी आदि भी बैठक में उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!