Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरश्रीहीरेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम

श्रीहीरेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। स्व. सेठ हीरालालजी गहलोत की स्मृति में नवनिर्मित श्री हीरेश्वर द्वादष महादेव मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा बुधवार दोपहर दो बजे होगी। महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को दूसरे दिन सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में देवर्चना (देवताओं की प्रार्थना) यज्ञ प्रारम्भ हुआ। देवार्चना यज्ञ पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में पंडित मुरलीधर एवं पंडित उमेश के साथ 21 वैदिक पंडितों द्वारा सायं काल तक जारी रहा।

इसमें मण्डप पूजन, त्रिवैदी औषधि स्नान, निस्त्रोमिलन संस्कार यज्ञ, धान्याधिवास, गणेश मंत्रयाद, रूद्रमंत्रयाद तथा दुर्गा सप्तसती का आयोजन भी साथ हुआ। आज के अनुष्ठान में यजमान के रूप में गहलोत परिवार के माणक गहलोत, नीरज गहलोत ने सपत्नीक शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां अर्पित की।

महोत्सव के संयोजक विष्णु गहलोत ने बताया कि 22 अगस्त को सुबह नित्यार्चन यज्ञ का आयोजन होगा। कलश यात्रा दोपहर साढ़े बारह बजे ब्रह्म सागर मंदिर, डूडी पेट्रोल पंप के पीछे से रवाना होकर नवनिर्मित श्री हीरेश्वर द्वादष महादेव मंदिर पहुंचेगी। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में माताएं और बहनें एक ही परिधान में नजर आएंगी। इस मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बीकानेर तथा आस-पास क्षेत्र के हजारों की संख्या में भक्तजन साक्षी बनेंगे।

इसके बाद मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारम्भ होगा जो कि मूर्ति स्थापना तक जारी रहेगा। यह कार्यक्रम हरिद्वार के महा मंडलेश्वर प्रेमानंदजी, लालेश्वर पीठाधिश्वर स्वामी संवित सोमगिरि महाराज शिवबाड़ी एवं महंत योगी शिवसत्यनाथ महाराज नवलेश्वर मठ के सान्निध्य में होगा। कार्यक्रम में स्वागताध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, विशिष्ठ अतिथि अलवर सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, विधायक भंवर सिंह भाटी होंगे।

Bikaner news politics crime university education

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!