Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध, आक्रोश रैली निकाल...

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध, आक्रोश रैली निकाल कर किया मौन प्रदर्शन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध शुक्रवार को सर्व हिन्दू समाज द्वारा संत-महात्माओं के सान्निध्य में हिन्दू आक्रोश रैली निकाली गई। गांधी पार्क से कलक्ट्रेट तक भगवा ध्वज लहराते हुए रैली निकाली गई। रैली को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज ने कहा कि हिन्दुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा चाहे वह बांग्लादेश हो या विश्व का कोई भी देश हो।

शिवबाड़ी के महंत स्वामी विमर्शानंद महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिन्दुओं पर जो अत्याचार हो रहा है वह असहनीय है। मौन रहकर निकाली गई इस हिन्दू आक्रोश रैली में महन्त वसुन्धरा बहुमुखी, महन्त श्रीनिवासन, महन्त ओमकार केदारनाथ गुफा, एस्कान मंदिर के सन्कर्षण पिर्य दास के नेतृत्व में हजारों सनातनी उपस्थित रहे। विश्व हिन्‍दू परिषद, हिन्‍दू जागरण मंच, स्वदेशी जागरण, भाजपा सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता रैली में शामिल रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!