Sunday, June 21, 2026
Hometrendingरोटरी रॉयल्स बीकानेर के संयोजन में सुर ताज सीजन-2 का आयोजन, विजेताओं...

रोटरी रॉयल्स बीकानेर के संयोजन में सुर ताज सीजन-2 का आयोजन, विजेताओं को बड़े मंच पर मिलेगा मौका

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गायकी में अपने हुनर आजमाने वाले राजस्थान के सुर ताज प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी गायकी का जलवा बिखेर सकते हैं। रोटरी क्लब बीकानेर राॅयल्स के तत्वावधान में ‘राजस्थान का सुर ताज’ गायन प्रतियोगिता में बीकानेर क्षेत्र के प्रतिभागियों का ऑडीशन 18 अगस्त को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक स्टेशन रोड, विशाल मेघा मार्ट के पास स्थापित होटल वृंदावन रिजेंसी के सभागार मे होगा।

जयपुर के एकेएस फाउंडेशन के साथ संगम कला ग्रुप, दीगम्बर जैन सोशिल ग्रुप विराट तथा आवियु फैडरेशन के सह आयोजन में होने वाले ‘राजस्थान का सुर ताज’ सिंगर काॅम्पीटीशन में बीकानेर के हुनरमंद गायकार भी भाग ले कर विजेता बन सकते हैं।

बीकानेर में राजस्थान के सुर ताज ऑडीशन के आयोजनकर्त्‍ता रोटरी क्लब बीकानेर राॅयल्स के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता के विजेताओं को सुर ताज के खिताब के साथ ढेरों पुरस्कारों से नवाजा जाएगा और इतना ही इस खिताब के विजेताओं को देश की जानी मानी रियल्टी शोज के ऑडीशन में सीधी एंट्री भी मिलेगी।बीकानेर में आयोजित होने वाले इस ऑडीशन राउंड के संयोजक डाॅ पुनित खत्री ने बताया कि इस ऑडीशन में तीन से 16 वर्ष तक के आयु वर्ग, 17 से 30 वर्ष के आयु वर्ग के साथ तीस से अधिक आयु वर्ग के अलग-अलग कैटेगरी विजेता होंगे।

आयोजनकर्त्‍ता संस्था एकेएस फाउंउेशन की अनीता माथुर, सलोनी माथुर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों का अपना पंजीयन करवाना होगा। पंजीयन के लिए निर्धारित फार्म होटल वृंदावन के रिसेप्शन मे मिल जायेगा। प्रतियोगिता का सेमी फाइनल 21 सितम्बर तथा ग्राड फिनाले राउण्ड 22 सितम्बर को आयोजित होगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!