









बीकानेर Abhayindia.com स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की फीमेल नर्सिंग ऑफिसर ज्योति पूनियां को राजस्थान स्वास्थ्य भवन एवं निदेशालय में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए डॉ॰ रवि प्रकाश माथुर (निदेशक) के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया गया।
इस क्षण के लिए सभी फीमेल नर्सिंग ऑफिसर्स को गर्व है कि निदेशालय में राज्य स्तर पर पहली बार पीबीएम अस्पताल की किसी फीमेल नर्सिंग ऑफिसर का सम्मान हुआ है।






