Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर में पानी ही पानी, ताजा अलर्ट जारी, जानें- कब तक चलेगा...

बीकानेर में पानी ही पानी, ताजा अलर्ट जारी, जानें- कब तक चलेगा बारिश का दौर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून जमकर बरस रहा है। वहीं, बीकानेर में गुरुवार दोपहर से शुरू हुई बारिश का दौर समाचार लिखे जाने तक जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी किया है। आज सुबह जारी अलर्ट के अनुसार, आज बीकानेर, चुरू, नागौर, अजमेर पाली, जोधपुर जैसलमेर सीकर जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश कादौर जारी रहने तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा की प्रबल संभावना है।

इसी तरह जयपुर दौसा, झुञ्झुनूं, श्रीगंगानगर, राजसमंद, जालौर, सिरोही, भरतपुर, बाडमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, टोंक जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

शुक्रवार को स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों,
मदरसों और कोचिंग संस्थाओं में 
रहेगा अवकाश

बीकानेर जिले में अत्यधिक बारिश, अतिवृष्टि व जलभराव की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार (16 अगस्त) को जिले के समस्त सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों, कोचिंग संस्थाओं और मदरसों के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अवकाश के निर्देश उपरांत यदि कोई शिक्षण संस्था संचालित होती है, तो होने वाली विभागीय कार्यवाही के लिए संस्था प्रधान जिम्मेदार रहेंगे। शिक्षक एवं अन्य  स्टॉफ यथासमय अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

कलेक्टर और एसपी ने जलभराव
की स्थिति का लिया जायजा

गुरुवार देर शाम हुई भारी बरसात के बाद जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम गौतम सहित विभिन्न अधिकारियों के बाद जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को मुस्तैदी से त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने बजरंग विहार, शिवबाड़ी क्षेत्र, गंगाशहर बाजार से चांदमल बाग क्षेत्र, भीनासर, सुजानदेसर आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति देखी। उन्होंने नगर निगम उपायुक्त अर्पिता सोनी को सभी संसाधन और मैनपावर नियोजित करते हुए जल निकासी की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर विकास न्यास, सार्वजनिक निर्माण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित सभी संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर रहें। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दीपक शर्मा, उपखंड अधिकारी कविता गोदारा सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!