Friday, May 15, 2026
HometrendingRajasthan Weather : आज 21 जिलों में तेज और मध्‍यम बारिश का...

Rajasthan Weather : आज 21 जिलों में तेज और मध्‍यम बारिश का अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को 21 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, राजस्थान के टोंक, बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, जालौर, सिरोही जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह कोटा, झालावाड़, जयपुर, बारां, सीकर, करौली, सवाईमाधोपुर, नागौर जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए आमजन को सचेत रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें, पेड़ों के नीचे शरण न लें। जल भराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। बरसाती नालों, रपट व मौसमी नदियों के पुल पर वाहन चालक सावधानीपूर्वक संचालन करें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!