Hometrendingसफाई कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति, आज काम पर लौटेंगे

सफाई कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति, आज काम पर लौटेंगे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही आज दोपहर बाद सफाईकर्मी काम पर लौट आएंगे। आपको बता दें कि रविवार को स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के सरकारी आवास पर हुई बैठक में भर्ती को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अन्य मांगों पर भी सहमति बन गई है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को हैरिटेज नगर निगम मुख्यालय में दोपहर एक बजे सफाई कर्मचारियों की सभा होगी। इसमें स्वायत्त शासन मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इस सभा के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।

इससे पहले रविवार को मंत्री आवास पर हुई बैठक में विधायक कालीचरण सराफ, संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया सहित कई अन्य सफाई संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। आपको बता दें कि 24 जुलाई से भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने और नियमों में संशोधन को लेकर राज्य भर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular