Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरस्वागत और सफेद काबा के दर्शन से अभिभूत हुई सीएम

स्वागत और सफेद काबा के दर्शन से अभिभूत हुई सीएम

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करणी माता के दर्शनों के लिए शनिवार सुबह देशनोक पहुंची। इस दौरान वे मंदिर परिसर में सफेद काबा को देखकर अभिभूत हो गई। उनके साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धिकुमारी व अन्य नेता साथ थे। मंदिर परिसर में सबसे पहले सिद्धिकुमारी ने जैसे ही सफेद काबा के दर्शन किए तो उन्होंने सीएम का भी ध्यान उस तरफ खींचा। सीएम को जैसे ही सफेद काबा के दर्शन हुए तो उन्होंने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया।

इससे पहले सीएम वसुंधरा के देशनोक पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर देहात प्रभारी मंत्री डॉ. रामप्रताप, संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ, भाजपा अध्यक्ष सहीराम दुसाद, पूर्व देहात अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नगर विकास न्यास महावीर रांका, दीपक पारीक, नोखा पंचायत समिति प्रधान कन्हैयालाल जाट, बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राधा देवी सियाग, भागीरथ मूंड, अभिमन्यु सिंह राजवी, असद रजा, एडवोकेट अशोक भाटी, विक्की गहलोत आदि ने सीएम वसुंधरा राजे का स्वागत किया।

…दूरियां, नजदीकियां बन गई, अजब इत्तफाक है

सीएम बोली : बीकानेर वाले बड़े स्मार्ट है…सही निर्णय लेंगे

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!