




अभय इंडिया डेस्क. गुरु पूर्णिमा प्रत्येक साल आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस साल यह 27 जुलाई (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। गुरु पूर्णिमा को ‘व्यास पूजा’ के नाम से भी जाना जाता है। गुरु पूर्णिमा पर मान्यता है कि इस दिन जब आप अपने गुरुजी का आशीर्वाद लेने जाएं, तब उनका पूजन करके राशि अनुसार भेंट दें, तो आपको उनका आशीर्वाद फलीभूत होगा। उनका आशीर्वाद आपके लिए उन्नति व समृद्धि प्रदान करेगा।
राशिनुसार भेंट
मेष : अन्न के साथ मूंगा दान करें।
वृषभ : चांदी का दान करें।
मिथुन : शॉल का दान करें।
कर्क : चावल दान करें।
सिंह : पंच धातु से बनी सामग्री दान करें।
कन्या : डायमंड का दान करें।
तुला : कम्बल का दान करें।
वृश्चिक : माणक का दान करें।
धनु : स्वर्ण का दान करें।
मकर : पीला वस्त्र दान करें।
कुंभ : सफेद मोती दान करें।
मीन : हल्दी के साथ चने की दाल दान करें।
104 साल बाद संयोग, गुरु पूर्णिमा पर ग्रहण, इन राशियों की बल्ले-बल्ले





