Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर क्राइम : सर्वोदय बस्ती से युवती का अपहरण

बीकानेर क्राइम : सर्वोदय बस्ती से युवती का अपहरण

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नयाशहर थानान्तर्गत सर्वोदय बस्ती क्षेत्र से एक युवती के अपहरण की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सर्वोदय बस्ती निवासी परिवादी मोहम्मद युसुफ (66) पुत्र हाजी अब्दुल रजाक उम्र 66 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पोती को तपेश चौधरी, अनिल बिश्नोई, सुनील बिश्नोई, सचिन सारण, नरेश बिश्नोई, मुकेश व सात-आठ अन्य अपहरण कर ले गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 366 143 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक आनंद मिश्रा कर रहे हैं।

हत्या का मामला दर्ज

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नोखा थानान्तर्गत गांव पारवा में जमीन विवाद को लेकर अपने चाचा की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मृतक हंसराज बिश्नोई के बेटे सुनील की रिपोर्ट पर गांव रासीसर निवासी विनोद पुत्र ठाकरराम, बनवारी पुत्र ठाकरराम, ठाकरराम बिश्नोई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। तीनों ने एकराय होकर हंसराज पर जेई और लाठियों से हमला कर दिया। हंसराज को जख्मी हालत में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले की जांच नोखा थानाप्रभारी मनोज कुमार शर्मा कर रहे हैं।

प्रदेशाध्यक्ष सैनी से मिले विधायक जोशी संग ‘उत्तराधिकारी’!

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!