Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरजुगल राठी होंगे बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष

जुगल राठी होंगे बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष पद के रविवार को यहां राजस्थान एकाउंटेंट एसोसिएशन के कार्यालय में हुए चुनाव में जुगल राठी भारी मतों से विजयी घोषित किए गए हैं। राठी ने कुल 235 वोट अर्जित किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार वीरेन्द्र किराड़ू को 42 मत मिले।

Bikaner Vyapar Udhayog Mandal Elecation Result
Bikaner Vyapar Udhayog Mandal Elecation Result

चुनाव अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि चुनाव में कुल 325 मतदाताओं में े 278 मतदाताओं ने मत का इस्तेमाल किया। चुनाव के बाद अध्यक्ष जुगल राठी को उनके समर्थकों ने गोद में उठा लिया और फूलमालाओं से स्वागत किया। गुलाल उड़ाई गई तथा मिठाइयां बांटी गई।

इससे पहले सुबह से ही चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल बना हुआ था। व्यापारिक जगत की नामी हस्तियां सुबह से ही चुनावस्थल पर डटी हुई थी। पुलिस के तगड़े बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्वक ढंग से हुए चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

व्यापार मंडल चुनाव की गहमागहमी तेज, राठी-किराड़ू में सीधा मुकाबला

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!