Friday, April 24, 2026
Homeदेशआज का इतिहास (25 जून) : आपातकाल, युद्ध और करिश्मा से जुड़ा हैं...

आज का इतिहास (25 जून) : आपातकाल, युद्ध और करिश्मा से जुड़ा हैं ये दिन

AdAdAdAdAdAdAd

25 जून के इतिहास के पन्नों में कई अहम् घटनाएं दर्ज हैं। इसमें खासतौर से 1975 में देश में आपातकाल लगाए जाने की घोषणा और माइकल जैकसन का दुनिया से अलविदा लेना शामिल है।

अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध : 1950 को आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।

3 करोड़ प्रतियां बिकी : 1947 में एन. फ्रैंक की डायरी ऑफ ए यंग गर्ल आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी तीन करोड़ प्रतियां बिकी और 67 भाषाओं में अनुवादित भी हुई।

करिश्मा का बर्थडे : 1974 में बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म हुआ था।

आपातकाल : 1975 में इंदिरा गाँधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी।

जीत का ऐलान : 2005 ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा भी 25 जून को ही हुई थी।

जैक्सन अलविदा : 2009 में म्यूजिक और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्सन ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!