Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में 22 जिलों में पारा सामान्‍य से कम, आज 6 जिलों...

राजस्‍थान में 22 जिलों में पारा सामान्‍य से कम, आज 6 जिलों में कोल्‍ड डे का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सर्दी का जोर जारी है। बीती रात प्रदेश के 22 जिलों में तापमान सामान्‍य से भी कम दर्ज किया गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में कोल्‍ड डे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज अलवर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, चूरू, हनुमानगढ़ में कोहरे और शीत दिन रहने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 21 जनवरी से प्रदेश के कुछ इलाकों में आसमान में बादल मंडराने से अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का न्‍यूनतम तापमान…

सिरोही : 5.1

सीकर : 5.2

जयपुर : 5.8

अलवर : 6.2

चूरू : 6.2

श्रीगंगानगर : 6.5

अजमेर : 6.8

हनुमानगढ़ : 6.8

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!