Saturday, April 25, 2026
Hometrendingएसएचजी से जुड़ी प्रत्येक महिला बनेगी लखपति दीदी, महिलाएं उड़ाएंगी ड्रोन

एसएचजी से जुड़ी प्रत्येक महिला बनेगी लखपति दीदी, महिलाएं उड़ाएंगी ड्रोन

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को बूंदी के कापरेन क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ ‘‘टिफिन विद दीदी” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद किया और उनकी सफलता की कहानियां भी सुनी। बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं के अनुरूप स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

कापरेन स्थित राठौर धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में बिरला ने कहा कि देश आज विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अटल विश्वास है कि इस लक्ष्य की प्राप्ति में महिलाओं का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान होगा। महिलाएं आज पंचायत से राष्ट्रपति तक नेतृत्व कर रही हैं। हर क्षेत्र में वे अग्रणी भूमिका में हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाएं आज लघु और कुटीर उद्योगों के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबन की राह पर हैं। उन्हें आगे बढ़ने के हर संभव अवसर उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के अनेक प्लेटफार्म भी हैं। हम हर हाथ में हुनर विकसित करने के लिए कौशल विकास पर जोर देंगे। महिलाएं अपने उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें, इसके लिए सभी प्रकार की सहायता की जाएगी।

मंच पर सुनाई सफलता की कहानी : कार्यक्रम के दौरान अनेक महिलाओं ने मंच पर आकर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उन्हें मिली सफलता की कहानी सुनाई। कपड़ा व्यापार, डेयरी, मुर्गीपालन, तेल मिल, गजक बनाने सहित कई अन्य कार्य कर महिलाएं आज अपने परिवार को महत्वपूर्ण आर्थिक संबल प्रदान कर रही हैं। बिरला ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य महिलाओं को भी उनसे सीखना चाहिए।

मायजा गांव की महिलाएं उड़ाएंगी ड्रोन : बिरला ने कहा कि खेती सहित कई अन्य क्षेत्रों में ड्रोन का उपयोग बढ़ रहा है। ड्रोन उड़ाने के क्षेत्र में भी रोजगार की बड़ी संभावनाए हैं। मायजा गांव की कुछ महिलाओं को ड्रोन उड़ाने के लिए प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। जल्द ही यहां महिलाएं ड्रोन उड़ाती नजर आएंगी।

कापरेन में बनेगा इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : बिरला ने कापरेन में इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की भी घोषणा की। बिरला ने कहा कि करीब 5 करोड़ की लागत से बनने वाले इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं का विशेष तौर पर हमारी बेटियों को लाभ मिलेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!