Saturday, June 6, 2026
HometrendingRajasthan Weather : 14 जिलों में कोल्‍ड अटैक, यलो अलर्ट जारी, धूजणी...

Rajasthan Weather : 14 जिलों में कोल्‍ड अटैक, यलो अलर्ट जारी, धूजणी छूटी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सर्दी का सितम जारी है। बीते चौबीस घंटे से चल रही शीतलहर ने धूजणी छुडा दी है। इस बीच, मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को 14 जिलों में शीतलहर चलने और घना कोहरा छाने की आशंका को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, अलवर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में शीतदिन रहने और घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

आपको बता दें कि बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के छह जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री या उससे कम रेकॉर्ड किया गया। वहीं, अलवर और सीकर 5.5, जयपुर 5.8, श्रीगंगानगर 5.7, चूरू और सिरोही 6.1, फतेहपुर 6.8, बीकानेर 7.4 और करौली का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!