Friday, May 15, 2026
HometrendingBikaner Crime : मकान मालिक पर किराये के बदले अस्‍मत मांगने का...

Bikaner Crime : मकान मालिक पर किराये के बदले अस्‍मत मांगने का आरोप, केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com रतनगढ़ के राजलदेसर थाना क्षेत्र में मकान के किराए के बदले एक महिला से अस्‍मत मांगने का मामला सामने आया है। 24 वर्षीय विवाहिता की रिपोर्ट पर राजलदेसर थाना पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, विवाहिता द्वारा दी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि वह मूलत: बीकानेर की रहने वाली है। वर्तमान में वह राजलदेसर के वार्ड 16 के मालासी बास में बतौर किराएदार रह रही है। उसका पति ट्रक ड्राइवर है, जो रोजी रोटी के लिए उत्‍तरप्रदेश गया हुआ है। इस दौरान मकान मालिक आया तथा दिन में घर पर भोज का कार्यक्रम रखा। भोजन का कार्यक्रम खत्म होने के बाद मकान मालिक ने विवाहिता को अपने पास बुलाकर कहा कि चलों मकान के किराए का हिसाब कर लेते हैं, जिस पर विवाहिता उसके पास गई, तो उसने कहा कि किराया तो, तुम अपने जिस्म से भी चुका सकती हो और किसी को पता भी नहीं चलेगा। इतना कहकर मकान मालिक ने विवाहिता से अश्लील हरकतें की तथा जबरन पकड़ लिया। विवाहिता ने छुड़ाने का प्रयास किया, तो वह नीचे गिर गई। घटना के बाद विवाहिता ने पड़ोस में रहने वाले पति के दोस्त को बुलाया और आपबीती बताई।

इधर, मकान मालिक अब विवाहिता पर कमरे में घुसकर 47 हजार रुपए नकद व एक मोबाइल फोन ले जाने का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!