Monday, June 22, 2026
Hometrendingछोटी काशी बीकानेर में सर्दी के बीच जीव-जंंतुओं के लिए गर्म रोटी...

छोटी काशी बीकानेर में सर्दी के बीच जीव-जंंतुओं के लिए गर्म रोटी व हलवे की सेवा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com छोटी काशी बीकानेर में विभिन्‍न जगहों पर सर्दी के बीच जीव-जंंतुओं के लिए गर्म रोटी व हलवे की सेवा निरंतर जारी है। इसी क्रम में जीव जंतुओं के लिए बेनीसर बारी क्षेत्र के निवासियों की ओर से हल्‍दीयुक्‍त गर्म रोटी और हलवे की सेवा की जारी है।

इस क्षेत्र के लोग पिछले कई दिनों से लगातार श्वान, गायों को रोटी के साथ गर्म हलवा, दलिया तैयार कर गली-मोहल्‍लों में जाकर खिला रहे हैं। परोपकार की इसी भावना ने बीकानेर की संस्कृति को जिंदा कर रखा है। गौ धन मित्र के महेंद्र जोशी ने बताया कि सर्दी को देखते हुए यह सेवा निरंतर जारी रखी जा रही है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!