Saturday, June 20, 2026
Hometrendingअश्‍लील वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक की प्राथमिक सदस्‍यता...

अश्‍लील वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक की प्राथमिक सदस्‍यता निलंबित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com बाड़मेर के पूर्व कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन का कथित अश्‍लील वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने उनकी प्राथमिक सदस्‍यता निलंबित कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने शनिवार देर रात को मेवाराम जैन के निष्कासन की कार्यवाही की है। उल्लेख किया है कि अनैतिक कृत्य में संलग्‍नता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता निलंबित की है।

आपको बता दें कि अश्लील वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा ने आरोप लगाया था कि यह वीडियो बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन का है। शनिवार रात को एक और वीडियो करीब 33 मिनट का वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिक्रियाएं आने लगी और इसकी निंदा हुई। कांग्रेस की ओर से इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया गया लेकिन शनिवार रात को कांग्रेस ने एक आदेश जारी कर मेवाराम जैन की कांग्रेस से प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर पार्टी से निष्कासित कर दिया। आपको बता दें कि मेवाराम जैन पर जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाने में बलात्कार का मामला भी दर्ज है।

इधर, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने इस मामले में निष्पक्ष जांच करवाने की बात कही है। उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वायरल वीडियो और दर्ज मामले के बाद पूर्व विधायक का चरित्र सामने आया है। यह मामला पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के संज्ञान में था। इसको दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ। चौधरी ने यह भी कहा कि चुनावों से पहले इसकी बात उठाई गई थी लेकिन कांग्रेस ने ध्यान नहीं दिया।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!