Friday, June 19, 2026
HometrendingRajasthan Weather : 7 को घना कोहरा, 8 व 9 को बारिश...

Rajasthan Weather : 7 को घना कोहरा, 8 व 9 को बारिश और ओलों का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सर्दी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस बीच, घना कोहरा छाने और बारिश व ओले गिरने का अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते रविवार को घना कोहरा छाएगा। वहीं, 8 जनवरी को अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली में ओले गिरने के आसार है। इसके अलावा दौसा, बाड़मेर, बीकानेर व चूरू में बारिश की संभावना है।

इसी तरह 9 जनवरी को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर व श्रीगंगानगर में बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!