Friday, May 15, 2026
HometrendingRajasthan Weather Alert : अगले 72 घंटे में बारिश के साथ ओले...

Rajasthan Weather Alert : अगले 72 घंटे में बारिश के साथ ओले भी गिरने के आसार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सर्दी का जोर जारी है। इस बीच, अगले 72 घंटे में सर्दी के तेवर और तेज होंगे। मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने के साथ ओले गिरने की आशंका है।

विभाग के अनुसार, सात जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते 8 जनवरी को अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली जिलों में बादलों की गर्जना के साथ ओला गिर सकते हैं। वहीं, दौसा, बाड़मेर, बीकानेर व चूरू में बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 9 जनवरी को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर व श्रीगंगानगर में बारिश व ओले गिरने के आसार है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!