Thursday, June 4, 2026
Hometrendingसहायक अभियंता-सिविल प्रतियोगी परीक्षा : पात्रता जांच के लिए अभ्यर्थियों की विचारित...

सहायक अभियंता-सिविल प्रतियोगी परीक्षा : पात्रता जांच के लिए अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से स्वायत्त शासन विभाग के  सहायक अभियंता-सिविल के पदों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत पात्रता जांच के लिए अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी की गई है। इसमें 110 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से विचारित सूची में शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि आयोग की ओर से इस परीक्षा का आयोजन 21 मई 2023 को किया गया था। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि विचारित सूची चयन या वरियता सूची नहीं है। इसका उद्देश्य मात्र दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करना है। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों/नियमों के अनुसार की जाएगी।

पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से ही नियमानुसार मुख्य चयन सूची व आरक्षित सूची जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन का कार्य काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके विस्तृत कार्यक्रम के संबंध में आयोग की वेबसाइट एवं अन्य माध्यमों से यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!