Saturday, April 25, 2026
Homeदेशदाती महाराज पर यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज

दाती महाराज पर यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली। चैनल्स और सोशल मीडिया पर पंचांग और राशिफल बताने वाले शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज पर यौन शोषण के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ उनकी एक शिष्या ने यौन शौषण के आरोप लगाए हैं। पिछले दिनों पीडि़ता ने दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। जांच करने के बाद पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म और यौन शोषण से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया। जल्द ही उनसे पूछताछ हो सकती है। दाती महाराज का दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी में आश्रम है। कई नामी हस्तियां यहां पहुंचती हैं।

सूत्रों के मुताबिक पीडि़त महिला ने शिकायत में कहा कि शनिधाम के अंदर दो साल पहले महाराज ने उसका यौन शोषण किया। समाज में बदनामी और डर की वजह से उसने पहले शिकायत नहीं की। पुलिस ने दाती महाराज पर 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 354 (छेड़छाड़) की धाराएं लगाई हैं।

गौरतलब है कि दाती महाराज का जन्म 10 जुलाई, 1950 को राजस्थान के अलवर में हुआ। दाती महाराज सात साल की उम्र में संत बने थे। वे पंचांग और राशिफल से जुड़े वीडियो और अन्य जानकारियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। उनके फेसबुक पेज को 34 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!