Thursday, June 4, 2026
Homeदेश...इसलिए अगले महीने से राजस्थान में ही डेरा डालेंगे राहुल!

…इसलिए अगले महीने से राजस्थान में ही डेरा डालेंगे राहुल!

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान में आगामी छह महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बना ली है। इसके तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले महीने यानी जुलाई से राजस्थान में ही डेरा डालने वाले हैं। इस दौरान वे राज्य के सभी छह संभागों में बड़ी सभाएं करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा प्रबुद्धजनों से संवाद कार्यक्रम करेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो जुलाई से सितम्बर तक यह दौर चलेगा। इस बीच राहुल गांधी प्रदेश के एक दर्जन प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के साथ ही अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह में भी जियारत करेंगे।

सूत्रों के मुताबक पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के साथ बातचीत कर राहुल गांधी की यात्रा की रणनीति तय कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) अशोक गहलोत, प्रदेश के प्रभारी महामंत्री अविनाश पांडे और सचिन पायलट ने राजस्थान के चुनाव प्रचार अभियान को लेकर राहुल गांधी के साथ चर्चा की है। इसके अलावा जुलाई में ही दिल्ली में राहुल गांधी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में चुनाव अभियान को लेकर प्रदेश के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जुलाई में ही चुनाव अभियान समिति, चुनाव घोषणा पत्र समिति सहित चुनाव से जुड़े विभिन्न समितियों का भी गठन किया जाएगा। फिलहाल राहुल गांधी विभिन्न जिलों और समाज के प्रमुख नेताओं को दिल्ली बुलाकर बातचीत कर रहे है।

इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जोधपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने जोधपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों के कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। गहलोत ने यहां मेरा बूथ, मेरा गौरव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!