Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमेडिकल कॉलेज में एंटी रैगिंग समितियों का गठन, गतिविधियों पर रहेगी सख्त...

मेडिकल कॉलेज में एंटी रैगिंग समितियों का गठन, गतिविधियों पर रहेगी सख्त निगरानी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने उच्चतम न्यायालय, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर, नेशनल मेडिकल कांउसिल तथा राजस्थान सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना में नवीन शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विभिन्न रैगिंग विरोधी समितियों का गठन किया है।

प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में रैगिंग से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन को शामिल करते हुए एंटी रैगिंग समितियों का गठन किया गया है। समिति से जुड़े अधिकारियों के मोबाइल नम्बर विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जाएगें ताकी रैगिंग की आशंका के चलते परेशानी होने पर विद्यार्थी सीधे कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर सकते है।

अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नवरंग लाल महावर ने बताया कि एनएमसी तथा राज्य सरकार द्वारा जारी रैगिंग विरोधी अधिनियम के तहत 24 सदस्यों के एंटी रैगिंग दल का गठन किया गया है जो कि नियमित रूप से महाविद्यालय परसिर के अन्दर एवं बाहर विद्यार्थियों को रैगिंग से सुरक्षा प्रदान करने के लिए सख्त निगरानी रखेगा।

इन समितियों का हुआ गठन

1. रैगिंग विरोधी समिति
2. रैगिंग विरोधी दल
3. परामर्श समिति
4. सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति
5. खेल-कूद समिति
6. नव-प्रवेशित एवं वरिष्ठ विद्यार्थीयों मे परिचय के लिए समिति

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!