बीकानेर Abhayindia.com जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में भूखंड पर निर्माण को लेकर तोडफोड़, मारपीट व फायर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अमित कॉलोनी हाल रामसर निवासी अनोप देवी पत्नी रामकिशन जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शिव डेलू पुत्र नरसिंहराम, उसकी पत्नी, उनका लड़का मनोज डेलू, प्रभुनाथ पुत्र ओंकार नाथ सिद्धधनिवासी बम्बलू, श्रीराम मंडा निवासी रासीसर हाल उदासर व एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने मेरे भूखंडों पर नाजायज तरीके से घुसकर पुरानी दीवार तोड दी और नई चारदीवारी बना ली। इस दौरान मेरे पति को जान से मारने की नियत से देशी कट्टे से फायर किया। बीच बचाव करने पर मारपीट की तथा जेसीबी तोड़ दी और ट्रॉली चोरी कर ले गए।















