Friday, June 19, 2026
Hometrendingबीकानेर पुलिस : झपटामार गैंग के दो नकाबपोश बाइकर्स गिरफ्तार, एक दर्जन...

बीकानेर पुलिस : झपटामार गैंग के दो नकाबपोश बाइकर्स गिरफ्तार, एक दर्जन वारदातें खुलने की संभावना

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोटगेट थाना पुलिस ने राहगीरों से झपटा मार कर मोबाइल छीनने वाले दो नकाबपोश बाइकर्स को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्‍त की है। गिरफ्तारशुदा आरोपियों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में दर्जनभर वारदातें खुलने की संभावना है।

घटना विवरण : परिवादी ओमप्रकाश ने थाने में रिपोर्ट दी कि 05.05.2023 को रेल्वे ग्राउण्ड के पास प्रार्थी की पत्नी के हाथ से दो अज्ञात मोटरसाकिल सवार मोबाईल छीनकर ले गए जिस पर प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश विजय कुमार हैडकानि के सुपुर्द की गई।

कार्यवाही : तेजस्विनी गौतम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पवन कुमार भदौरिया वृताधिकारी वृत नगर के सुपरविजन में गोविन्द सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कोटगेट के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से मोबाइल छिनने वाले अज्ञात मोटरसाईकिल सवार को चिन्हित कर तलाश की जाकर जयप्रकाश पुत्र रामनारायण बिश्नोई उम्र 22 साल निवासी घडसीसर रोड शिवा बस्ती, बीकानेर व मुकुल पुत्र गोपी किशन सेवग उम्र 22 साल निवासी इन्द्रा चौक गंगाशहर को दस्तयाब कर कोटगेट थाना की टीम द्वारा गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने रेलवे ग्राउण्ड के पास मोबाईल छिनने की वारदात करना स्वीकार किया। जिस पर उपरोक्त आरोपी जयप्रकाश व मुकुल को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण को ट्रेस आउट कर आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रवीण हैडकानि की विशेष भूमिका रही।

कार्यवाही करने वाली टीम

गोविन्द सिंह चारण पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कोटगेट

विजय कुमार हैडकानि 165 पुलिस थाना कोटगेट बीकानेर

प्रवीण कुमार हैडकानि 138 पुलिस थाना कोटगेट बीकानेर

सुनील कुमार हैडकानि 182 पुलिस थाना कोटगेट बीकानेर

सोनू शर्मा कानि 1749 पुलिस थाना कोटगेट बीकानेर

सुभाष कानि 1205 पुलिस थाना कोटगेट बीकानेर

सम्पतलाल कानि 2179 पुलिस थाना कोटगेट बीकानेर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!