Thursday, June 4, 2026
Hometrendingनहरबंदी का दौर खत्‍म होने के कगार पर, पांच दिनों में पहुंच...

नहरबंदी का दौर खत्‍म होने के कगार पर, पांच दिनों में पहुंच जाएगा पानी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश के 11 जिलों को इंदिरा गांधी नहर परियोजना जल्‍द ही पानी मिल जाएगा। इसके साथ ही नहरबंदी का दौर भी खत्‍म हो जाएगा। बताया जा रहा है कि गुरुवार को हरिके बेराज से पानी फिर शुरू हो जाएगा। सबसे पहले श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में पानी पहुंचेगा और इसके बाद बीकानेर से होते हुए जोधपुर, नागौर, बाडमेर, जैसलमेर को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। हरिके बेराज से पानी छोडऩे के लिए इंदिरा गांधी नहर प्रबंधन के अधिकारी वहीं डेरा डाले हुए हैं। इस बीच ये तय हो गया कि एक जून को पानी छोड़ दिया जाएगा। पांच दिन बाद बीकानेर तक पानी आएगा। बीकानेर के शोभासर व बीछवाल जलाशय में पानी पहुंचने के बाद छह या सात जून से बीकानेर में एक दिन के अंतर से पानी की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। इसके साथ हर रोज सभी मोहल्लों में पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

बहरहाल, बीकानेर में ओड-इवन फार्मूले से पानी दिया जा रहा है। शहर को जिन जोन में बांटा गया है, उनमें आधे में ओड तारीख के दिन पानी आता है और शेष जोन में इवन तारीख पर पानी आता है। आपको बता दें कि इस नहरबंदी के दौरान मौसम का मिजाज काफी सहयोगी बना। इस कारण जल संकट के हालात नहीं बने। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने से लोगों को कूलर चलाने की जरूरत नहीं पड़ी। पेड़ पौधों में भी ज्यादा पानी नहीं देना पड़ा। ऐसे में पानी की किल्लत ज्यादा नहीं रही।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!