Saturday, April 25, 2026
Hometrendingविश्व शतरंज महासंघ के जैरी नैश आज बीकानेर आएंगे

विश्व शतरंज महासंघ के जैरी नैश आज बीकानेर आएंगे

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com विश्व शतरंज महासंघ का स्कूली शतरंज आयोग के अध्यक्ष जैरी नैश आज बीकानेर आएंगे। संयुक्त राष्ट्र मूल के जैरी नैश शतरंज में राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा शतरंज में रिकार्ड स्कूलों के 54,279 द्वारा 19 नवम्बर को किये गये आयोजन में एक साथ 35,72,280 विद्यार्थियों द्वारा भाग लिये जाने के रिकार्ड से प्रभावित होकर बीकानेर में प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं आयोजन संघों से मुलाकात करेंगे।

इस अवसर पर जैरी नैश द्वारा शिक्षा विभाग के शिक्षकों को शतरंज कैसे सिखाएं एवं शतरंज के खेल से बच्चों के मानसिक विकास को कैसे सुनिश्चित करें कार्य के लिए दो दिवसीय गोष्‍ठी एवं प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण सत्र निदेशालय शिक्षा विभाग में दिन में 11:30 बजे रखा गया है। प्रशिक्षण शिविर का उद्‌घाटन शिक्षामंत्री बी. डी. कल्ला करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!