Saturday, June 20, 2026
Hometrendingबिजली गिरने से 7 जनों की मौत, सीएम ने दिए 5-5 लाख...

बिजली गिरने से 7 जनों की मौत, सीएम ने दिए 5-5 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को नियमानुसार समुचित सहायता एवं इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री शर्मा के निर्देशानुसार मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की सहायता आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग की ओर से जिला कलक्टरों के माध्यम से तथा 1-1 लाख रूपए की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि, ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र गिरदावरी करवाकर फसलों के खराबे का आकलन कराने के भी निर्देश दिए।

आपको बता दें कि शुक्रवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से सवाई माधोपुर जिले में 4 व्यक्तियों की मृत्यु व 1 के घायल होने, दौसा जिले की लालसोट तहसील में 2 व्यक्तियों की मृत्यु एवं जयपुर जिले की चाकसू तहसील में 1 महिला की मृत्यु व 1 के घायल होने की सूचना अब तक प्राप्त हुई है।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!