बीकानेर Abhayindia.com होनहार विद्यार्थियों को शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसको लेकर गुरुवार को समिति की बैठक हुई।
समिति संयोजक महेश कुमार भोजक ने बताया कि इस वर्ष प्रतिभाशाली छात्रों की दी जाने वाली छात्रवृति देने का निर्णय सर्वसम्मति से हुआ। इस वर्ष यह छात्रवृति दो चरणों में वितरित की जाएगी। दो छात्रों को यह राशि जुलाई माह में होने वाले कार्यक्रम में प्रदान की जाएगी।
दूसरे चरण में शिक्षा नीति अनुसार घोषित परिणामों के आधार पर निर्णय कर छात्रवृति वितरित की जाएगी । समिति की ओर से नई नीति पर भी गहन विचार विमर्श किया गया। आर के शर्मा ने बताया कि समिति का कार्यक्षेत्र जिले का विस्तार करते हुए इस वर्ष नागौर जिले की प्रतिभाओं को भी इससे जोड़ा जा रहा है। इस वर्ष कक्षा 10 के प्रतिभाशाली 10 छात्रों को 2500 रुपए की सम्मान राशि का कार्यक्रम परीक्षाओं के स्थगन के कारण स्थगित रखा गया है।
बैठक में महेश भोजक, आरके शर्मा, बजरंग लाल सेवग, बाबूलाल सेवग, दुर्गादत्त भोजक, कामिनी भोजक, नितिन वत्सस, रतन लाल सेवग, गिरधर पंडित शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, किशन शर्मा सहित वर्चचुल बैठक में श्रीडूंगरगढ़ के सत्यदीप शर्मा, जयपुर के श्याम शर्मा, जवाहर लाल शर्मा सहित सदस्यों ने भागीदारी निभाई।

















