Friday, May 15, 2026
Hometrendingबजट घोषणाओं के कार्यों की 5217 निविदाएं प्रक्रियाधीन, देरी पर संबंधित अधिकारी...

बजट घोषणाओं के कार्यों की 5217 निविदाएं प्रक्रियाधीन, देरी पर संबंधित अधिकारी पर होगी कार्रवाई

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं के सभी कार्य जल्द ही ऑन ग्राउंड पर दिखे इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी समन्वय के साथ गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो निविदाएं प्राप्त हुई है उनके कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किए जाए।

गालरिया मंगलवार को बजट घोषणाओं के कार्यों की निविदाओं के संबंध में विभाग मुख्यालय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बजट घोषणाओं के सभी काम समय पर पूरे किए जाए एवं इनमे किसी भी स्तर पर देरी होने पर संबंधित अधिकारी पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गालरिया ने कहा कि संवेदकों द्वारा कार्य बहिष्कार को समाप्त किया जा चुका है अतः शीघ्र ही नियमानुसार निविदाएं प्राप्त कर कार्यादेश जारी करें। बैठक में बताया गया कि 5 हजार 485 कार्यों में से 5 हजार 217 कार्यों की निविदाएं प्रक्रियाधीन है शेष निविदाएं भी शीघ्र ही जारी की जाएगी।

बैठक में सानिवि के शासन सचिव चिन्नहरी मीणा, मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव संजीव माथुर, सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें और अधिशाषी स्तर तक के अभियंता वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!