Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेर4 साल की श्रद्धालु, 180 किलोमीटर यात्रा के लिए हुई पैदल रवाना

4 साल की श्रद्धालु, 180 किलोमीटर यात्रा के लिए हुई पैदल रवाना

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। जोधपुर जिले के ओसियां माताजी धाम के दर्शनार्थ बीकानेर से हर साल की तरह इस साल भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल और अन्य साधनों से जा रहे हैं। इसी क्रम में पैदल यात्रियों का एक जत्था बुधवार को और रवाना हुआ। इस जत्थे में महज 4 साल की एक लड़की वशिका रंगा भी शामिल है।

वशिका के दादाजी स्व. गणेश दास रंगा (गणेश महाराज) ने करीब 49 साल पहले ओसियां स्थित मां सच्चियाय के दरबार के दर्शनार्थ बीकानेर से पैदल यात्रा का सिलसिला शुरू किया था, जो उनके परिवार की ओर से अनवरत चल रहा है। बुधवार को स्थानीय डागा बिस्सा चौक से रवाना हुए दल में शामिल चार साल की वशिका अपने परिवार के सदस्यों के साथ पैदल यात्रा को लेकर काफी रोमांचित हैं।

ओसियां माताजी के दर्शनार्थ रवाना हुआ पैदल जत्था नोखा पहुंचा

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!