Saturday, June 20, 2026
Hometrendingस्वतंत्रता सेनानी गंगादत्त रंगा की 27वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

स्वतंत्रता सेनानी गंगादत्त रंगा की 27वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com स्वतंत्रता सेनानी गंगादत्त रंगा की 27वीं पुण्यतिथि पर स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद पार्क में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में संयोजक महेश प्रकाश रंगा ने स्वतंत्रता आंदोलन में भागीदारी पर प्रकाश डाला। तरूण प्रकाश रंगा ने कांगड कांड आंदोलन में गंगादत्त रंगा द्वारा किये गये संघर्ष के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में ब्रहम प्रकाश रंगा, सत्यप्रकाश रंगा, शांतिप्रसाद बिस्सा, राजकुमार किराडू, अमरचंद बिस्सा, अशोक पुरोहित, त्रिभुवन रंगा, गौरव व्यास, जशोदा रंगा, शिवदत्त ओझा, हरिराम गोदारा, गिरधारी कूकणा, यश देराश्री, जयनारायण बिस्सा, रामभगत प्रजापत, बजरंग सुथार, बजरंग गेधर, कृष्णा रंगा, अंकित भादाणी, अकबर जोइया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रंगा के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम प्रभारी हरिप्रकाश रंगा ने सभी कार्यकर्ताओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलवाया। कार्यकर्ताओं ने रंगाजी अमर रहे के जयकारों के उदघोष से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!