Friday, May 15, 2026
Hometrending23 लाख किसानों को फ्री मिलेंगे बीज मिनी किट, 128.57 करोड़ रुपए...

23 लाख किसानों को फ्री मिलेंगे बीज मिनी किट, 128.57 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के 23 लाख लघु एवं सीमांत कृषकों को प्रमुख फसलों के प्रमाणित किस्मों के बीज मिनिकिट निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 128.57 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रत्येक किसान को बीज मिनिकिट में संकर मक्का के 5 किग्रा, सरसों के 2 किग्रा, मूंग व मोठ के 4-4 किग्रा एवं तिल के 1 किग्रा प्रमाणित किस्मों के बीज निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। जनजातीय कृषकों के लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा तथा गैर जनजातिय कृषकों के लिए कृषि विभाग द्वारा बीज मिनिकिट की खरीद राजस्थान राज्य बीज निगम/राष्ट्रीय बीज निगम से की जाएगी। इन मिनिकिट का वितरण कृषि विभाग द्वारा राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

आपको बता दें कि राज्य में बीज उत्पादन बढ़ाने तथा लघु और सीमांत किसानों को निःशुल्क बीज उपलब्ध कराये जाने के लिए ‘राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन’ चलाया जा रहा है। इस मिशन के उत्कृष्ट परिणामों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!