





बीकानेर Abhayindia.com मुक्ता प्रसाद नगर से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार] रामशरण उर्फ़ राम पुत्र राजकुमार टाक आयु 36 वर्ष रंग साफ कद सामान्य निवासी सेक्टर 2, मुक्ता प्रसाद नगर तीन जुलाई 2026 को रात्रि 9 बजे बिना बताये अपने घर से कहीं चला गया है। घर से जाते समय चौकड़ी का शर्ट तथा क्रीम पेंट पहने हुए है, इसके बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने बताया कि रामशरण उर्फ़ राम के अचानक लापता हो जाने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। इस संबंध में संबंधित मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाना को भी सूचना दी गई है। रामशरण उर्फ़ राम के भाई संदीप टाक ने आमजन सेअपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को रामशरण उर्फ़ राम के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत संपर्क सूत्र 9079187131-संदीप और 7737785760-शंकर को सूचित करें।








