Saturday, April 25, 2026
Hometrendingयुवक को सरेआम किया अर्द्धनग्न, बाल पकड़ कर घसीटा, पीटा, वीडियो वायरल...

युवक को सरेआम किया अर्द्धनग्न, बाल पकड़ कर घसीटा, पीटा, वीडियो वायरल…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र के जैन चौक में एक युवक को अर्द्धनग्न कर बालों को पकड़कर सरेआम मारपीट करने का संगीन मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें कि छह मार्च को हुई इस घटना के दौरान युवक को बचाने के लिए वहां मौजूद लोग कोई आगे नहीं आए बल्कि तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे।

पुलिस के अनुसार, रोड़ा गांव निवासी अशोक पंचारिया ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नोखा में गणेशजी हनुमानजी मंदिर के पास स्थित साड़ी की दुकान में काम करता है। 6 मार्च की शाम के समय अपने घर की ओर जा रहा था। तभी जीतू भार्गव, अनिल भार्गव, सुरेश लखारा, प्रदीप सारस्व व अन्य 5-6 लड़के एक राय होकर आए व जैन चौक में उसके साथ मारपीट व गालीगलौच करने लगे। आरोपी उसका मोबाइल व 20 हजार रुपए नगदी भी ले गए। इसके अलावा पुलिस को सूचना देने पर धमकी भी दी गई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!