Hometrendingएससी निगम से ऋण के लिए 30 नवंबर तक कर सकते हैं...

एससी निगम से ऋण के लिए 30 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय वित्त एवं विकास निगमों के सौजन्य से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कर्मचारी वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजनों को विभिन्न उद्योगों, व्यवसाय एवं सेवा कार्य में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 30 नवंबर तक किये जा सकेंगे।

अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक दीनानाथ बबल ने बताया कि पात्र आवेदक एसएसओ आईडी के माध्यम से अनुजा पोर्टल पर ऋण के लिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की विस्तृत जानकारी के लिए स्थानीय पंचायत समिति, नगर पालिका कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular