Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingयशपाल गहलोत का सघन जनसंपर्क, मतदाताओं से कहा- विकास मेरी पहली प्राथमिकता

यशपाल गहलोत का सघन जनसंपर्क, मतदाताओं से कहा- विकास मेरी पहली प्राथमिकता

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर विधानसभा पूर्व क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत का अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क का दौर आज भी जारी रहा।

संयोजक विकास तंवर ने बताया कि यशपाल गहलोत ने रथखाना कॉलोनी, धोबी धोरा, मेहरों का बास, रावतों का मोहल्ला, बागीनाड़ा हनुमान मंदिर, रानी बाजार स्थित नई मस्जिद, रिड़मलसर सिपाहियान, जयपुर रोड स्थित हुसैन चौक, शिवबाड़ी, रानीबाजार पट्टी पेड़ा, खान कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, डुप्लेक्स कॉलोनी, शास्त्री नगर में जनसंपर्क किया और राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन को अवगत कराया।

कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरुंगा। जनहित के किसी भी काम को करने से पीछे नहीं हटूंगा। बागीनाड़ा हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्रवासियों ने गहलोत का स्वागत करते हुए भारी मतों से विजयी बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान यशपाल गहलोत ने कांग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि अब क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों ने जो मुझे मान-सम्मान और प्यार दिया है, यह मेरे ऊपर ऋण के समान है। यह उपकार में आपका जीवन भर याद रखूंगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!