Friday, April 24, 2026
Hometrendingयज्ञ अग्नि के दर्शन से तेज व यश बढ़ता है – पं....

यज्ञ अग्नि के दर्शन से तेज व यश बढ़ता है – पं. मक्खन शास्त्री

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com यहां हर्षालाव मंदिर के निकट स्थित महानंद मदिर परिसर में 25 फरवरी को शुरू हुए अयुतचंडी महायज्ञ की 2 फरवरी को शाम 6 बजे पूर्णाहुति होगी। पंडित मक्खन शास्त्री ने बताया कि यज्ञ अग्नि के दर्शन करने मात्र से व्यक्ति के तेज एवं यश में बढ़ोतरी होती है।

यज्ञ के कुण्ड के दर्शन करने से व्यक्ति के घर के निर्माण में कोई बाधा नहीं आती। यज्ञ में आहुतियां देने से उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। कार्यक्रम संयोजक वेद व्यास ने बताया कि रविवार को धर्म जागरण मंच और अयुत चंडी आयोजन समिति द्वारा रखे कार्यक्रम में गौसेवी पदमाराम कुलरिया व उद्योगपति राजेश चूरा विशिष्ट अतिथि एवं समाजसेवी शंकर लाल कुलरिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी व यज्ञाचार्य पं. मक्खन लाल शास्त्री मुख्य अतिथि होंगे।

शनिवार को सप्तमी के चलते यज्ञ स्थल पर बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुण्ड के दर्शन किए। यज्ञ दर्शन के महत्व को देखते हुए साथ ही रविवार को अष्ठमी होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!