बीकानेर Abhayindia.com श्री योग वेदांत सेवा समिति बीकानेर की ओर से आज आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति एवं मोबाइल के दुष्प्रभाव पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ आलोक सिंह ने विद्यार्थियों को मोबाइल का इस्तेमाल कम करने, ब्रह्मचर्य अपनाने व नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ रामगोपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। मोबाइल से शरीर को होने वाले नुकसान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बताया। विद्यार्थियों को पंचकोष का ज्ञान दिया। बुद्धि शक्ति बढ़ाने के लिए योग के प्रयोग बताए गए। विद्यार्थियों को ब्रह्मचर्य अपनाने व मोबाइल का इस्तेमाल कम करने का संकल्प दिलवाया गया। प्रधानाचार्य रविंद्र भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ऋतु शर्मा कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में श्री आदर्श चौहान अनिल जुनेजा और नेहा नवानी का विशेष योगदान रहा।













