Thursday, June 4, 2026
Hometrendingगौशालाओं के लिए भूमि आवंटन से जुड़े विषयों पर शीघ्र होगा काम,...

गौशालाओं के लिए भूमि आवंटन से जुड़े विषयों पर शीघ्र होगा काम, मंत्री ने किया दावा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने रविवार को राजसमंद जिला परिषद सभागार में गौशाला प्रबंधकों एवं संचालकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं जिले की विभिन्न गौशालाओं के संचालक उपस्थित रहे।

मंत्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने गौशालाओं में गोबर, गोमूत्र एवं अन्य उप-उत्पादों (बाय-प्रोडक्ट्स) के माध्यम से आयवर्धन पर जोर देते हुए आत्मनिर्भर मॉडल अपनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने गौवंश की नस्ल सुधार एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए सेक्स-सॉर्टेड सीमन के अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने गौशालाओं के लिए भूमि आवंटन से जुड़े विषयों पर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में ठोस निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है।

पशुपालन मंत्री ने मंगला पशु बीमा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत एक जन आधार कार्ड पर दो पशुओं का नि:शुल्क बीमा किया जा रहा है तथा प्रत्येक पशु के लिए अधिकतम 40 हजार रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध है। उन्होंने गौशाला संचालकों से इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा पशुपालकों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार गौवंश संरक्षण एवं पशुपालन क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!