Friday, December 12, 2025
Hometrendingभीनासर तेरापंथ सभा भवन में "नारी शक्ति का जागरण" विषय पर महिला...

भीनासर तेरापंथ सभा भवन में “नारी शक्ति का जागरण” विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री जिनबाला के सान्निध्य में भीनासर तेरापंथ सभा भवन के प्रांगण में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। महिला सम्मेलन का विषय “नारी शक्ति का जागरण” रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री ने नमस्कार महामंत्र से किया। स्थानीय महिला मंडल की बहनों ने संकल्प गीत का संगान किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष ममता रांका एवं कार्यकारिणी सदस्या सुप्रिया राखेचा का मुख्य आतिथ्य रहा।

साध्वीश्री जिनबाला ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार जामवन्त ने हनुमानजी की शक्ति को एक बार जगाया और वे हमेशा के लिए जाग गए। ठीक वैसे ही महिलाओं की जागृति भी हमेशा के लिए होनी चाहिए। गणाधिपति गुरुदेव श्री तुलसी ने महिलाओं के विकास के लिए कितना श्रम किया। उसी की ही फलश्रुति है कि आज तेरापंथ समाज की महिलाएं युग के साथ आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर साध्वीश्रीजी ने थ्री-सी चैलेंज, कंट्रोल व कॉपरेटिव जैसे शब्दों का उदाहरण देते हुए महिलाओं को चुनौती का दृढ़ता व साहस से सामना करने की सीख दी। कंट्रोल यानि भौतिक इच्छाओं पर नियंत्रण व कॉपरेटिव यानि एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हुए सहयोग के भाव की बात कही।

साध्वी श्री करुणाप्रभा ने कहा कि हर व्यक्ति पावरफूल है। जरूरत है उस पावर को जगाने की। महिला यदि अपनी शक्ति को नहीं जगाएगी तो वह घर की चार दीवारी तक ही सीमित रह जाएगी। साध्वी भी भव्यप्रभाजी ने कहा कि सहनशीलता नारी की बहुत बड़ी शक्ति है जो आज कमजोर पड़ती जा रही है। महिला यदि इस शक्ति को जागृत कर ले तो वह अपने परिवार को स्वर्ग बना सकती है।

सम्मेलन में पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी सफलता को प्राप्त करने में विशेष रूप से हमें देव, गुरु व धर्म की का शक्ति काम करती है। परिवार सपोर्ट करता है, सहयोग देता है पर आचार्य प्रवर एवं साधु साध्वियां हमारी शक्ति को जागृत करने वाले होते हैं।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता रांका ने कहा कि हमें जनरेशन गेप को खत्म करना होगा, परिवार साथ जुड़ेगा तभी हर कार्य में सफलता मिल सकेगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या सुप्रिया राखेचा ने कहा कि शक्ति हमारे अंतरआत्मा में निहित है, जरुरत इसे जगाने की है। इस दौरान महिला मंडल द्वारा महिला सम्मेलन एयरवेज की प्रस्तुति दी गई। अध्यक्ष शशि गोलछा ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा मंत्री प्रमिला सेठिया ने आभार ज्ञापित किया। मनाली सेठिया तथा श्वेता सेठिया ने कार्यक्रम का संचालन किया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!