Homeबीकानेरवूमन पावर सोसायटी ने मूक बधिर बच्‍चों के साथ ऐसे मनाया जन्‍म...

वूमन पावर सोसायटी ने मूक बधिर बच्‍चों के साथ ऐसे मनाया जन्‍म दिवस

बीकानेर abhayindia.com वूमन पावर सोसायटी की ओर से सोमवार का दिन सेवा आश्रम में मूक बधिर बच्‍चों के साथ मनाया गया। सोसायटी की जिलाध्यक्ष अर्चना सक्सेना ने बताया कि वूमन पावर सोसायटी के सदस्‍य मंगल जोशी ने अपनी भतीजी का जन्मदिन सेवा आश्रम में मनाने का निर्णय किया। इसके तहत सोमवार को सेवा आश्रम में मूक बधिर बच्‍चों के साथ जोशी के परिवारजनों व सोसायटी के सदस्‍यों ने आश्रम में बच्‍चों को खाना खिलाया और केक काटा गया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित नरसिंह भाटी ने सभी बच्‍चों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सोसायटी की उपाध्‍यक्ष दीपशिखा मोदी, स्मृति वत्स, कार्यालय प्रभारी परमजीत कौर, महासचिव इमरान उस्ता, सदस्य उपमा भटनागर, कैलाश चौधरी, सुमन, विजय स्वामी, राहुल पांडे आदि मौजूद रहे।

जनसमस्‍याओं की नहीं हो रही सुनवाई तो कल पहुंचेगे बीकानेर के कर्मचारी मैदान में….

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular