






बीकानेर Abhayindia.com माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान बोर्ड अजमेर की और से कक्षा 12 कला व वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें विंग्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कला व वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। कला वर्ग में प्रिया सुथार और सुशीला बिश्नोई ने 97 प्रतिशत, राखी सोनी ने 96.8%, अक्षया सारस्वत ने 96.4%, रानी सुथार ने 96.2%, शुभ जनागल ने 95.6% तथा वाणिज्य वर्ग में महिमा पारीक ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कला व वाणिज्य वर्ग में 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए व कुल 46 में से 41 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
संस्था निदेशक नरोत्तम स्वामी, संस्था प्रधानाध्यापिका ज्योति खत्री, संस्था व्यवस्थापक सोमेश्वर स्वामी, Er. अशोक स्वामी और CA निर्मल स्वामी ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर साफा व माला पहनाकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। निदेशक नरोत्तम स्वामी ने बताया कि विधालय में कक्षा 11-12 की पढ़ाई के साथ साथ CA-CS, CLAT, CUET, SSC -10+2 की तैयारी कराई जाती हैं। मंच का संचालन महेश गौड़ ने किया।।


