






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में सर्दी का अहसास गहरा गया है। शीतलहर के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस बीच, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।
जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, बीकानेर जिले में कडाके की ठंड और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के परिप्रेक्ष्य में कक्षा 12वीं तक के सभी राजकीय एवं निजी स्कूलों (प्रारंभिक/माध्यमिक/मदरसों का शैक्षणिक समय आगामी आदेशों तक प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक तथा आंगनबाडी का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। आदेशों की पालना नहीं करने पर नियमानुसार कार्यवाही करने के आदेश भी दिए गए हैं।


