Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में कौन होगा कांग्रेस का नया जिलाध्‍यक्ष? चुनाव पर्यवेक्षक ने कही...

बीकानेर में कौन होगा कांग्रेस का नया जिलाध्‍यक्ष? चुनाव पर्यवेक्षक ने कही अहम बात…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव पर्यवेक्षक राजेश लिलोठिया ने आज कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी में फिलहाल जिला स्तर पर परिवर्तन किया जा रहा है, बाद में राज्य स्तर पर भी बदलाव की तैयारी है। कांग्रेस पार्टी युवाओं को अधिक मौका देगी। इसके साथ साथ ही जातिगत अनुपात व महिला आरक्षण का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि अभी पार्टी में जिला स्तर पर संगठनों को सक्रिय करने का काम चल रहा है। योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके बाद पार्टी में ग्राम पंचायत स्तर पर भी परिवर्तन होंगे और ये काम राज्य तक जाएगा। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी का स्पष्ट विचार है कि जहां जिसकी जितनी संख्या है, उसे वहां उतना प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। ये विचार संगठन को मजबूत करने के साथ ही आम कार्यकर्ता को उसका अधिकार दिलाने का भी है। राहुल गांधी के मार्गदर्शन में शुरू हुए संगठन सृजन अभियान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और सशक्त करेगा। यह पहल युवाओं, किसानों, श्रमिकों और समाज के वंचित वर्गों को कांग्रेस के साथ पुन: जोडऩे का एक सशक्त माध्यम बनेगी। यह कांग्रेस की जड़ों को और गहरा करेगा और आगामी चुनावों में संगठन को मजबूती के साथ मैदान में उतारेगा।

उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की आवाज को बुलंद किया जाएगा और उनकी मेहनत को संगठन के शीर्ष स्तर तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर और देहात अध्यक्ष के लिए 30 के करीब नामांकन आए हैं। इनमें से 6 के पैनल तैयार कर आगे लीडरशिप के समक्ष रखा जाएगा। नए अध्यक्ष की घोषणा में करीब एक महीना लग जाएगा। सभी नामों पर केन्द्रीय नेतृत्व विचार करेगी। जो अध्यक्ष नहीं बन सकेंगे, उन्हें निराश नहीं होना है। पार्टी में एक ही अध्यक्ष होता है लेकिन अन्य संगठनों में भी प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।

उन्होंने बीकानेर में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर के संबंध में कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार मुफ्त इलाज कर रही थी और भाजपा सरकार इलाज पर सवाल उठाने वालों को जेल में डाल रही है। प्रेस वार्ता में पीसीसी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक विधायक शिमला नायक, पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग शामिल रहे।

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!